Home » राजस्थान » अजमेर » अजमेर नगर निगम आयुक्त देशल दान की कार से बालक को मारी टक्कर, बालक की मौत

अजमेर नगर निगम आयुक्त देशल दान की कार से बालक को मारी टक्कर, बालक की मौत

अजमेर नगर निगम आयुक्त की कार की टक्कर से शहर के मदार गेट पर बालक की मौत हो गई।सूचना मिलने के बाद पुलिस जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया है

खबर अजमेर से है जहां मृतक बालक का नाम लखनऊ निवासी अजमल (13) पुत्र शमसुद्दीन है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।गुरुवार को नगर निगम की साधारण सभा में लंच के बाद नगर निगम कमिश्नर देशल दान करीब तीन बजे कार में वापस आ रहे थे तो ड्राइवर ने गांधी भवन के बाहर उतारा और बाद में कार कार चालक मदार गेट से घूमाकर वापस ला रहा था,इसी दौरान मासूम बालक कार को चपेट में आ गया।प्रत्यक्षदर्शी काली ने बताया कि कार चालक अपंग बच्चे को टक्कर मारने के बाद भी गाड़ी लेकर चला गया।कार पर राजस्थान सरकार लिखा हुआ था।घायल बच्चे को टेम्पों में अस्पताल लेकर गए।जहां अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर्स ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।कोतवाली थाना प्रभारी वीेरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव मां को सौंप दी है।मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने नगर निगम आयुक्त की कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

रात के अंधेरे में टैक्सी चालक का कत्ल, लूटकर ले भागे कार… 24 घंटे में जयपुर पुलिस ने दबोचे दोनों कातिल

मौज-मस्ती और हाई-प्रोफाइल जिंदगी के लिए रची गई थी खूनी साजिश डीसीपी(पश्चिम) प्रशांत किरण की मॉनिटरिंग में 24 घंटे में