Home » राजस्थान » प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को विकसित भारत-विकसित राजस्थान कार्यक्रम को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को विकसित भारत-विकसित राजस्थान कार्यक्रम को किया संबोधित

खबर हनुमानगढ़ से जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित भारत विकसित राजस्थान कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने सड़क, रेलवे, सौर ऊर्जा, विद्युत ट्रांसमिशन, पेयजल तथा पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों से संबंधित 17,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जेईसीसी सीतापुरा में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिले में ट्रेनों के रखरखाव के लिए कोच केयर कॉम्प्लेक्स के निर्माण की आधारशिला रखी। जिले की पांचों विधानसभाओ में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जनसंवाद कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को बड़ी संख्या में आमजन, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने देखा। हनुमानगढ़ विधानसभा का कार्यक्रम जंक्शन स्थित नवा बाईपास रोड़ पर डीएवी स्कूल में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर काना राम, एसपी डॉ. राजीव पचार, विधायक गणेशराज बंसल, एडीएम डॉ. दिनेश राय सापेला, सीइओ सुनीता चौधरी, बीजेपी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, अमित सहु, विकास गुप्ता, जुगल किशोर गौड़, विकास शर्मा, शेरी दंदीवाल, गजेन्द्र राठोड़, प्रकाश तंवर सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी