Home » राजस्थान » मालवीय के BJP में शामिल होने पर गोविंद सिंह डोटासरा का बयान,कहा-कांग्रेस पर नहीं पड़ेगा कोई असर

मालवीय के BJP में शामिल होने पर गोविंद सिंह डोटासरा का बयान,कहा-कांग्रेस पर नहीं पड़ेगा कोई असर

जयपुर: मालवीय के BJP में शामिल होने पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का बयान आया है. गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मालवीय जाने से कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा. बल्कि उनके जाने से कांग्रेस और मजबूत होगी. डोटासरा ने मालवीय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मालवीय ने कांग्रेस के अन्य प्रत्याशियों को हराने का काम किया. आदिवासी क्षेत्र के कांग्रेसी नेता लगातार उनकी शिकायत करते थे.

मालवीय कई बार पार्टी से माफी भी मांग चुके है. अब मालवीय को लग गया था कि सांसद की टिकट नहीं मिलेगी. ऐसे में अब उनके पास BJP में जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. आदिवासी नेता होने के कारण कांग्रेस ने इनको बहुत कुछ दिया, लेकिन ये खुद, अपनी पत्नी व बेटे तक कांग्रेस को सीमित रखना चाहते थे.

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा एजेंसियों के जरिए दबाव बनवाती है. मालवीय जी को यहां पर ही क्यों जॉइन करना पड़ा. दिल्ली में क्यों नहीं करवाया गया जॉइन? हमारी पार्टी में नई लीडरशिप बन रही. हम एक बार फिर से जोरदार वापसी करेंगे. महेंद्रजीत मालवीय के जाने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता. भाजपा में लोकसभा टिकटों की घोषणा के दौरान बड़ा भूकंप आएगा.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines