Home » राजस्थान » जयपुर के स्वास्थ्य केन्द्र​​​​​​​ के पास लगी भीषण आग, महिलाओं को बाहर निकालकर बचाई जान

जयपुर के स्वास्थ्य केन्द्र​​​​​​​ के पास लगी भीषण आग, महिलाओं को बाहर निकालकर बचाई जान

जयपुर: सांगानेर-वाटिका गांव में मोहनपुर मोड बस स्टैंड पर आधा दर्जन से ज्यादा थडियों में मध्य रात्रि को आग लग गई. आग लगते ही धू-धू-धू कर आग से थडियों में रखा सामान जल कर राख हो गया.

जिसकी सूचना पर मौके पर दमकल पहुंची, दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया जब तक थडियों का सामान जलकर राख हो गया. जिस स्थान पर आग लगी थी ,वो P H C अस्पताल का लेबर रूम पास ही था, लेबर रूम में तीन डिलेवरी हुई थी, जिसके कारण वह वार्ड में भर्ती थीं.

चिकित्सक व स्टाफ ने तुरंत निर्णय लेकर जच्चा बच्चा के जीवन को कोई खतरा न हो इसलिए उन्हें तुरंत दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया. जिसके कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS