Home » राजस्थान » भाजपा के प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ का श्रीगंगानगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भाजपा के प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ का श्रीगंगानगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश मीडिया संयोजक श्री प्रमोद वशिष्ठ का आज श्रीगंगानगर भाजपा जिला कार्यालय में जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व स्वागत किया । श्री प्रमोद वशिष्ठ अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज श्रीगंगानगर प्रवास पर थे। इस दौरान श्री वशिष्ठ का भाजपा जिला कार्यालय में माल्यार्पण, भाजपा के पटके, साफा पहनाकर व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। श्री प्रमोद वशिष्ठ को इस दौरान सम्मान प्रतीक भी भेंट किया गया। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक श्री प्रमोद वशिष्ठ का स्वागत करते हुए जिला मीडिया संयोजक श्रीचंद चौधरी ने कहा की श्रीगंगानगर की पावन भूमि पर हम आपका हार्दिक स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में पूरे राजस्थान में भाजपा के मीडिया विभाग का काम सराहनीय है और हम सौभाग्यशाली है कि हमें आपके मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मिल रहा है। प्रथम बार श्रीगंगानगर पधारे श्री वशिष्ठ ने भाजपा जिला कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला कार्यालय में संचालित कॉल सेंटर का भी निरीक्षण किया। दीवार लेखन कार्यक्रम के तहत श्री प्रमोद वशिष्ठ ने दीवार लेखन कार्यक्रम में भाग लिया। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री वशिष्ठ ने कहा की मीडिया समाज का आईना है। सोशल मीडिया के आज के युग में किसी भी राजनैतिक पार्टी के मीडिया के पदाधिकारीयों का दायित्व और अधिक बढ़ जाता है । आज के दिन हम अपने द्वारा कही गई किसी भी बात के लिए बाद में मुकर नहीं सकते हैं क्योंकि मीडिया पदाधिकारीयों के द्वारा बोली गई हर बात आज के दिन कहीं ना कहीं रिकॉर्ड होती है। उन्होंने कहा की प्रिंट इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडिया के लोगों से बेहतर संवाद से हम पार्टी के काम को और अधिक ऊर्जा और सकारात्मक तरीके से पूरा कर सकते हैं। श्रीगंगानगर जिला मीडिया संयोजक श्रीचंद चौधरी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है की प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए जा रहे निर्देशों की जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी और उनकी पूरी टीम अक्षरस पालना कर रही है। उन्होंने कहा कि अब हमें आने वाले लोकसभा चुनावों में राजस्थान के मिशन 25 में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करनी है।उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से श्री वशिष्ठ ने क्षेत्र की जन समस्याओं और अन्य मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की।

आज के इस कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी जिला मीडिया सह प्रभारी हनुमान भार्गव मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर गौड़ व सुशील अरोड़ा जिला प्रवक्ता आशुतोष गुप्ता व पवन शर्मा विधानसभा मीडिया संयोजक अनिल बंसल साहिल सिंगला रविंद्र रोझ जिला कार्यालय मंत्री शिव प्रकाश तेहरपुरिया किसान मोर्चा जिला महामंत्री जगदीश राय कासनियां श्याम सुंदर सोनी सुभाष पेंसिया अमित खन्ना महेश जैन मदन स्वामी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर