Home » राजस्थान » दिनदहाड़े मकान के अंदर हुई नकबजनी की वारदात का 24 घंटे में किया पर्दाफाश ।। एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनदहाड़े मकान के अंदर हुई नकबजनी की वारदात का 24 घंटे में किया पर्दाफाश ।। एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आसींद भीलवाड़ा पुलिस द्वारा थाना आसींद के कस्बा आसींद में दिनदहाड़े मकान के अंदर हुई नकबजनी की वारदात का 24 घंटे में पर्दाफाश कर आरोपी को किया गिरफ्तार।जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा राजेंद्र दुष्यंत द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात अपराधियों की धरपकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोशन पटेल के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक हेमंत कुमार के सुपरविजन एवं थाना अधिकारी हंसपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित कर दीपक पिता नरेंद्र कुमार वैष्णव निवासी जलीया द्वितीय को गिरफ्तार किया वहीं आसींद कस्बे में 15 मार्च को दिनेश कुमार पिता भंवरलाल जाति शर्मा ने पुलिस थाना आसींद में एक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें बताया कि उसके परिवार के लोग किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए थे इसी दौरान सूने मकान को देखकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने मकान के ताले तोड़कर मकान में स्थित कमरे में अलमारी में रखे सोने के जेवरात एवं करीब बीस हजार रूपए चोरी कर लिए वही संबंधित चोरी की घटना को लेकर आसींद पुलिस ने मामला दर्ज कर टीम का गठन किया तथा घटना को गंभीरता से देखते हुए बारीकी से निरीक्षण कर अज्ञात आरोपी गणों द्वारा घटना कारित किए जाने का तरीका ए वारदात एवं टीमों को अवगत करवाया गया आसपास पुलिस के द्वारा पूछताछ की गई तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति घूमता हुआ पाया गया उक्त अज्ञात व्यक्ति के हुलिए के आधार पर जालीया द्वितीय गांव निवासी दीपक वैष्णव को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया वहीं पुलिस के द्वारा कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने मकान में चोरी करने की वारदात को कबूल किया वहीं आसींद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा माल मशरुका बरामदगी के प्रयास जारी है वंही पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने वारदात करने की घटना को कबूल करते हुए बताया कि उसके ननिहाल का घर आसींद में ही है तथा जिस घर में वारदात की उसका मकान अटैच में होने के कारण सुनेपन का फायदा उठाते हुए पास की छत से उतरकर मकान में चोरी करने की वारदात को कबूल किया वही आरोपी को गिरफ्तार करने में आसींद पुलिस के द्वारा टीम गठित की गई जिसमें थानाधिकारी हंसपाल सिंह,सहायक उप निरीक्षक श्रवण कुमार मीणा,हेड कांस्टेबल श्रवण बिश्नोई,मांगीलाल बिश्नोई,महेंद्र सिंह,जितेंद्र सिंह,मूल सिंह,सुरेंद्र कुमार,कन्हैयालाल,नरपत सिंह,कालूराम सहित पुलिसकर्मियों की टीम गठित करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया वही आरोपी को गिरफ्तार करने में मांगीलाल बिश्नोई का इसमें विशेष योगदान रहा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी