Home » राजस्थान » हरित स्कूल अभियान की व्याख्यान माला संपन्न, छात्राओं को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हरित स्कूल अभियान की व्याख्यान माला संपन्न, छात्राओं को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

प्रधानमंत्री केंद्र प्रवृत्ति योजना में चयनित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राजा कोठी गुलाब बाड़ी अजमेर में व्याख्यान माला का आयोजन हुआ । आज हरित स्कूल अभियान के अंतर्गत कुलदीप सिंह गहलोत, सचिव ग्रीन आर्मी एवं सिद्ध भटनागर अध्यक्ष ग्रीन आर्मी के द्वारा हरित प्रसारण के लिए वार्ता की गई । सिद्ध भटनागर द्वारा छात्राओं को अजमेर में उग रही जलकुंभी का उदाहरण देते हुए, पांच तरह के प्रदूषणों से बचने के लिए तीन आर का संदेश दिया । जिससे पर्यावरण के प्रदूषण को रोका जा सके और छात्राओं को प्लास्टिक वेस्ट से एक इको ब्रिक बनाने की जानकारी दी । कुलदीप सिंह गहलोत द्वारा छात्राओं को जन्म, मरण, परण आदि के यादगार दिवसों पर वृक्ष लगाने की शपथ दिलाई, ग्रीन आर्मी का संक्षिप्त परिचय देते हुए पर्यावरण बचाने के अपने छोटे से योगदान को देने के लिए प्रेरित किया । कमल ज्ञानी प्रधानाचार्य ने बताया कि बढ़ते हुए पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए हरित प्रसारण अति आवश्यक है । शंकर सिंह राठौड़ उप आचार्य ने बताया कि भारत को ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा नवयुवकों को वर्षों से प्रेम करना चाहिए साथ ही अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए । कार्यक्रम में अंकुर प्रजापत, शालिनी धनोपिया, रौनक मकवाना, कमलेश पाराशर, मधु यादव, साधना शर्मा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था । कार्यक्रम का सफल संचालन उपाचार्य शंकर सिंह राठौड़ द्वारा किया गया ।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS