Poola Jada
Home » राजस्थान » अजमेर » लोकसभा प्रत्याशी चौधरी के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क

लोकसभा प्रत्याशी चौधरी के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क

अजमेर । अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के समर्थन में अजमेर शहर में चुनाव प्रचार परवान पर है ।

कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी के समर्थन में आज पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बहेती के नेतृत्त्व मे उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड न.3, एवं 4 मे घर, घर जाकर जनसंपर्क किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ठेठ देसी अंदाज में ढोल धमाका के साथ नाच गा कर जनसंपर्क किया।

जनसंपर्क मे कांग्रेस प्रत्याक्षी चौधरी की पुत्र वधु निधि चौधरी,ममता चौधरी, मंडल अध्यक्ष कमल बैरवा, रवि दाधीच, घनश्याम पंचोली, जीतेंद्र चौधरी, मंजु सोनी, विकास चौहान, राजीव कछावा, महेंद्र जोधा, सुरेश राठौर, शैलेश गुप्ता, सुगणचंद जोधवत, उत्तम गंगवाल, सरवं चौधरी आदि सैकड़ो कांग्रेसी उपस्थित रहे।

इसी प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी के समर्थन में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र मे धोलाभाटा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी की पत्नी मूली देवी के सानिध्य में व्यापक जनसंपर्क किया गया। इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी रही द्रौपदी कोली ब्लॉक अध्यक्ष निर्मल बेरवाल पवन ओड धर्मेंद्र नागवाल सहित सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया एवं कांग्रेस के न्याय पत्र एवं संकल्प पत्र की जानकारी दी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS