जयपुर में परिचित युवक के नाबालिग बहनों से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर देहशोषण किया। पीड़िता के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दोनों बहनों से 6 लाख रुपए ऐंठ लिए। पीड़िता ने झोटवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच एडिशनल डीसीपी गुरुशरण राव कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि झोटवाड़ा निवासी 20 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया- आरोपी लुकमान भरतपुर का रहने वाला है। वह पिछले 8-9 साल से दोनों बहनों को पढ़ाई करवाने घर आया करता है। इस दौरान आरोपी उसे और उसकी बहन को घर में अकेला पाकर छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। डर के मारे दोनों नाबालिग बहनें कुछ नहीं कहती थी।
इसके कुछ समय बाद आरोपी की हिम्मत बढ़ गई। वह दोनों नाबालिग बहनों से रेप करने लगा। उसने मोबाइल में अश्लील वीडियो भी बना लिए। अश्लील वीडियो को वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर देहशोषण करने लगा। दोनों बहनों को अलग-अलग जगह डरा-धमकाकर बुलाकर देहशोषण करता। ब्लैकमेल कर आरोपी ने दोनों बहनों से अब तक करीब 6 लाख रुपए ऐंठ लिए है। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने झोटवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






