Home » राजस्थान » कार में जिंदा जला युवक:बेकाबू होकर पेड़ से टकराई थी, 2 घायल; शादी समारोह में जा रहे थे

कार में जिंदा जला युवक:बेकाबू होकर पेड़ से टकराई थी, 2 घायल; शादी समारोह में जा रहे थे

करौली में बुधवार देर रात एक बजे पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग गई। हादसे में एक युवक जिंदा जल गया। 2 लोग गंभीर घायल हो गए। कार सवार तीनों युवक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसा मासलपुर थाना इलाके के करौली-सरमथुरा मार्ग पर नेशनल हाईवे-23 स्थित मचानी गांव के पास हुआ।

थानाधिकारी चंचल शर्मा ने बताया- मध्य प्रदेश में सीधी के तिथारा निवासी अंकित (28) पुत्र रमाकांत व ललितपुर के संजय (26) और उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले दिनेश (25) पुत्र सुरेश हिंडौन (करौली) स्थित मनीरामपुरा में शादी समारोह में जा रहे थे। करौली-सरमथुरा मार्ग पर मचानी गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई

पीछे की सीट पर था, कार में ही जल गया
थानाधिकारी ने बताया- तीनों अलग-अलग जगह के निवासी हैं। शादी में जाने के लिए ग्वालियर में एकत्रित हुए थे। संजय कार चला रहा था, दिनेश उसके साइड वाली सीट पर बैठा था। जबकि अंकित पीछे की सीट पर बैठा था। पेड़ से टकराने से कार के आगे के दोनों गेट व एयरबैग खुल गए। संजय और दिनेश, दोनों कार से बाहर गिर गए। पिछली सीट पर बैठा अंकित कार में फंसा रह गया। कार में आग लगने से वह जिंदा जल गया।

अंकित के शव को मासलपुर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिजन के मासलपुर पहुंचने पर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

एक घायल को जयपुर के SMS अस्पताल किया रेफर
हादसे के बाद दिनेश और संजय बेहोश हो गए। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस घायलों को करौली अस्पताल लेकर आई। संजय की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे जयपुर के SMS अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, दिनेश के परिजन करौली पहुंच गए और उसे ग्वालियर लेकर गए हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर