Home » अंतर्राष्ट्रीय » जंगली जानवर ने किसान का शिकार किया:लापता दो भैंसों को ढूंढने जंगल में गया था; मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा

जंगली जानवर ने किसान का शिकार किया:लापता दो भैंसों को ढूंढने जंगल में गया था; मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा

जंगल में लापता हुई दो भैंसों की तलाश करने पहुंचे किसान का अज्ञात जानवर ने शिकार कर लिया। किसान का शव जगह-जगह से नोचा हुआ मिला। मामला बानसूर के लेकड़ी गांव का गुरुवार सुबह 8 बजे का है।

जानकारी के अनुसार बहराम का बास (बानसूर) के रहने वाला हनुमान यादव (55) दो दिन पहले पशुओं की तलाश में जंगल की ओर गया था।। लेकड़ी के पास जोहड़ में जंगली जानवर ने किसान का शिकार कर लिया।
दो दिन तक कुछ पता नहीं चला

किसान के बेटे रोशन यादव ने बताया दो दिन पहले दो पशु खो गए थे। उनकी तलाश करते हुए पिता 21 मई की सुबह 6 बजे लेकडी के जंगल में गए थे। शाम तक वापस नहीं लौटे तो आस-पास तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चला।

पिता की तलाश करते हुए गुरुवार सुबह भी लेकडी गांव गए। ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि एक व्यक्ति को इधर जाते हुए देखा था। इस पर जंगल में तलाश करने पहुंचे तो रास्ते में शव मिला। सूचना पर बानसूर डीएसपी सत्यप्रकाश मीणा, एसीआई राजेंद्र प्रसाद मौके पर पहुंचे। परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़ गए और शव उठाने से मना कर दिया।
.
अधिकारियों ने करीब 2 घंटे की समझाइश के बाद 5 लाख रुपए मुआवजे का आश्वासन दिया। अफसरों ने कहा- मेडिकल रिपोर्ट आने पर मुआवजा दिया जाएगा। फॉरेस्टर सुभाष यादव ने बताया-घटना स्थल पर किसी भी जानवर के पगमार्क नहीं मिले हैं। बुजुर्ग के पैर की एक जांघ को किस जानवर ने खाया है, इसके बारे में स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।

रेंजर दलीप कुमार ने बताया कि वन्य जीव के हमले से मौत की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने पर ही पता लगेगी। अगर वन्य जीव के हमले से मौत होने की पुष्टि होती है तो 5 लाख रुपए तक मुआवजा विभाग की ओर से दिया जाएगा। घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई है।

कुछ दिन पहले भी हुआ था हमला
ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन जंगली जानवर लोगों पर हमला करते हैं। इससे हमेशा खतरा बना रहता है। भैंरू घाटी में कुछ महीने पहले मंदिर में चुग्गा डालने गए एक व्यक्ति पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया था।

पेट की आंत बाहर निकाल दी थी। वन विभाग की ओर से पीड़ित को मुआवजा नहीं दिया गया। आए दिन लोगों पर जंगली जानवर के हमलों से ग्रामीणों ने भय बना हुआ है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS