Home » राजस्थान » ट्रांसपोर्ट कंपनी में चोरी करने वाला गिरफ्तार:आरोपी के पकड़े जाने के 2 दिन बाद हुआ मामला दर्ज

ट्रांसपोर्ट कंपनी में चोरी करने वाला गिरफ्तार:आरोपी के पकड़े जाने के 2 दिन बाद हुआ मामला दर्ज

चित्तौड़गढ़ में ट्रांसपोर्ट कंपनी में घुसकर टेबल के ड्रोअर से रुपए निकालने वाला आरोपी पकड़ा गया। चोर ने 50 हजार रुपए चुराए थे और उदयपुर के एक डिस्को में जाकर उड़ा दिए। वहीं, पीड़ित ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि आरोपी की गिरफ्तारी के 2 दिन बाद मामला दर्ज किया गया। जबकि चोरी की घटना होते ही रिपोर्ट दे दी थी। पुलिस आरोपी को सिर्फ शांतिभंग के गिरफ्तार करना चाहती थी।

सीसीटीवी से चोरी का हुआ खुलासा
अरनियापंथ हाल महावीर कॉलोनी निवासी लोकेश कुमार पुत्र रोशनलाल जैन की न्यू क्लॉथ मार्केट में निंबाहेड़ा गोल्डन ट्रांसपोर्ट कम्पनी है। जहां 15 मई को सुबह चोरी की घटना हुई थी। लोकेश सुबह लगभग 9.50 पर दुकान का शटर बंद कर खाना खाने गया। वापस आकर देखा तो टेबल का ड्रोअर टूटा हुआ पड़ा था। चेक करने पर पता चला गल्ले से 50 हजार रुपए गायब थे। लोकेश जैन ने बताया कि सुबह ही एक पार्टी रुपए देकर गए थे। चोर ने रुपए चुराते समय कुछ रुपए नीचे गिरा दिए। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पता चला कि आरोपी देवाखेड़ा हाल छिनवा निवासी राहुल पुत्र रणजीत सिंह ने रुपए चुराए। सिर्फ कुछ ही सेकेंड में रुपए चुरा लिए गए। राहुल पहले यही काम करता था। नशे का आदी होने के कारण एक साल पहले ही उसे निकाल दिया।

उदयपुर में पार्टी कर उड़ा दिए रुपए
पीड़ित लोकेश जैन ने आरोप लगाया कि कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। राहुल को उसके मौसी के घर से पकड़ लिया गया था, लेकिन उसके बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज करना जरूरी नहीं समझा। पूछताछ में पता चला कि राहुल ने इन रुपयों से उदयपुर के डिस्को में जाकर पार्टी कर ली। वहीं, जब लोकेश जैन द्वारा बार बार मामला दर्ज करने का दबाव डाले जाने लगा तो पुलिस ने आरोपी पर सिर्फ शांतिभंग का आरोप लगाने की बात कही। पीड़ित द्वारा जोर देने पर उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर