Home » राजस्थान » अजमेर » रेलवे स्टेशन के सामने ढाबे में लगी आग, अंदर रखे घरेलू गैस सिलेंडर में हुआ धमाका, तीन दुकानें जलीं

रेलवे स्टेशन के सामने ढाबे में लगी आग, अंदर रखे घरेलू गैस सिलेंडर में हुआ धमाका, तीन दुकानें जलीं

अजमेर में रेलवे स्टेशन के सामने एक ढाबे की रसोई में रखे सिलेंडर में धमाका हो गया। धमाके के साथ सिलेंडर फटा तो आसपास की तीन दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं। इस दौरान इलाके में ट्रैफिक रोक कर दमकलों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।

ढाबे का स्टाफ पहले ही बाहर निकल गया था। क्लॉक टावर थाना प्रभारी दिनेश चौधरी ने बताया कि काके दी हट्टी नाम के ढाबे सुबह साढ़े 10 बजे के करीब खाना बनाया जा रहा था। इस दौरान अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। होटल मालिक व स्टाफ भागकर बाहर आ गए। धमाके के कारण आग आसपास की तीन दुकानों में भी फैल गई। कोई जनहानि नहीं हुई है।

फायर ऑफिसर गौरव तंवर ने बताया कि पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। एक सिलेंडर फट गया था और तीन सिलेंडर सुरक्षित निकाल लिए गए। डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान पुलिस ने दोनों तरफ का यातायात डायवर्ट कर दिया था।

घरेलू गैस सिलेंडर मिले
पता चला है कि जो सिलेंडर बलास्ट हुआ, वो रसोई गैस सिलेंडर था। इसका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। बाहर निकाले गए तीन सिलेंडर भी घरेलु गैस सिलेंडर ही थे। ऐसे में यह तय हो गया कि ढाबे पर रसोई गैस का अवैध रूप से व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा था। अब रसद विभाग भी इस मामले में जांच में जुटा है। घटना के बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। इस दौरान व्यापारियों व आस पास के लोगों से भी बात की। बाद में अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस दौरान भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी