Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में तेज बारिश का दौर शुरू, काली घटाओं से दिन में बना रात जैसा नजारा, अलर्ट जारी

जयपुर में तेज बारिश का दौर शुरू, काली घटाओं से दिन में बना रात जैसा नजारा, अलर्ट जारी

जयपुरः राजधानी जयपुर में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है. जयपुर में मानसून मेहरबान होकर बरस रहा है. तेज हवा के साथ अच्छी बारिश हो रही है. परकोटा क्षेत्र सहित आदर्श नगर, जवाहर नगर, बाइस गोदाम JLN मार्ग, सी स्कीम, टोंक रोड और रामबाग सर्किल आदि इलाकों में तेज बारिश हो रही है.

प्रदेशवासियों को बारिश के साथ ही राहत की सांस मिली है. बारिश की बूंदों के साथ ही आसमान में घने काले बादल छा गए है. काली घटाओं से दिन में रात जैसा नजारा बनाता दिख रहा है. यही कारण है कि मौसम सुहाना हो गया है.

मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. प्रदेश के 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, अजमेर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, धौलपुर, सिरोही, अलवर, भरतपुर, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा जिलों में अलर्ट जारी किया. जहां वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS