Poola Jada
Home » राजस्थान » सवाईमाधोपुर के बामनवास थाना क्षेत्र में दो युवकों की मौत से सनसनी, शराब छुड़ाने की दवा लेने आए थे दोनों युवक

सवाईमाधोपुर के बामनवास थाना क्षेत्र में दो युवकों की मौत से सनसनी, शराब छुड़ाने की दवा लेने आए थे दोनों युवक

सवाईमाधोपुर: सवाईमाधोपुर के बामनवास से बड़ी खबर मिल रही है. बामनवास थाना क्षेत्र में दो युवकों की मौत से सनसनी फैल गई. दोनों युवक विगत रात पिपलाई गांव में शराब छुड़ाने की दवा लेने आए थे. 

पिपलाई स्थित नाग देवता मंदिर में करण सिंह,विजय सिंह दवा लेने आए थे. गांव पहुंचने से पूर्व ही रास्ते में दोनों सगे भाइयों की तबीयत बिगड़ गई. सूचना के बाद बामनवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

दोनों शवों को बामनवास सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया. परिजनों द्वारा रिपोर्ट दिए जाने के बाद शवों का पोस्टमार्टम होगा. दोनों युवक मंडावरी थाना क्षेत्र के खुर्रा गांव के समीप सपेरा बस्ती के निवासी थे. तबीयत बिगड़ने पर दोनों युवकों को मंडावरी अस्पताल ले जाया गया था.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS