Poola Jada
Home » राष्ट्रीय » मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले, देश में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत 100 करोड़ पौधे लगाने का बनाया रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले, देश में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत 100 करोड़ पौधे लगाने का बनाया रिकॉर्ड

हरियाणा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया. इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के जींद के एक स्कूल के प्रांगण में उपस्थित परिवारजनों एवं स्कूल के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 116वें एपिसोड को सुना. 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देश और समाज को आगे बढ़ाने वाले मेहनती लोगों को देश के सामने लाने का काम करते हैं. आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात की चर्चा की. मात्र 5 महीने के अंदर देश में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत 100 करोड़ पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाया है.

हरियाणा के मेरे परिवारजनों ने प्रदेश के अंदर लगभग 1.25 करोड़ ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया. NCC, सेल्फ हेल्प ग्रुप और नमो ड्रोन दीदी की चर्चा भी मोदी ने विशेष रूप से आज मन की बात कार्यक्रम में की. माह के अंतिम रविवार प्रधानमंत्री मोदी देश में हुए अच्छे कार्यों की चर्चा सभी से करते हैं.

 

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS