Home » राजस्थान » झारखंड में JMM की महाविजय, 26 नवंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह, I.N.D.I.A. गठबंधन के बड़े नेता होंगे शामिल

झारखंड में JMM की महाविजय, 26 नवंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह, I.N.D.I.A. गठबंधन के बड़े नेता होंगे शामिल

रांचीः झारखंड में JMM की महाविजय हुई है. इसके बाद अब नई सरकार के शपथग्रहण का काउंटडाउन शुरू हो गया है. 26 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. ऐसे में नई सरकार की रूपरेखा को लेकर हेमंत सोरेन ने बातचीत की है. 

हेमंत सोरेन की कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत हुई. शपथ ग्रहण में I.N.D.I.A. गठबंधन के बड़े नेता शामिल होंगे. राहुल गांधी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते है. अखिलेश यादव,ममता बनर्जी,तेजस्वी यादव को भी न्योता दिया गया है.  

जानकार सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है. कि सीएम हेमंत सोरेन के अलावा JMM कोटे से 6, कांग्रेस कोटे से 4 और RJD कोटे से एक मंत्री बनेंगे. बता दें कि कल यानि 23 नवंबर को झारखंड़ में हुए मतदान के नतीजे सामने आ गए है. जहां इंडिया गठबंधन की जीत हुई है. राज्य में 81 सीटों में से इंडिया गठबंधन को 56 सीटें मिली है. वहीं एनडीए 24 सीटों के साथ दूसरे नंबर है.

 

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS