Home » राजस्थान » टोंक में ओवरलोड बजरी से भरा ट्रेलर पलटा दंपति की कार पर, एक व्यक्ति की मौत

टोंक में ओवरलोड बजरी से भरा ट्रेलर पलटा दंपति की कार पर, एक व्यक्ति की मौत

टोंकः टोंक के देवली में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. ओवरलोड बजरी ट्रेलर की चपेट में ऑडी कार आई. हादसे में कार सवार की मौत हो गई है. वहीं मृतक की पत्नी यशोदा चौहान को भी मामूली चोटें आई है. 

NH-52 पर सिरोही ग्राम के निकट बजरी से भरा ट्रेलर दंपति की ऑडी कार पर पलट गया. बताया जा रहा है कि झालावाड़ से शादी समारोह में शामिल होकर पत्नी के साथ गुड़गांव लौट रहे थे. इसी दौरान ये हादसा हो गया. हरियाणा के गुड़गांव के पटौदी थाना क्षेत्र के तिलकराज चौहान की मौत हुई है.

ऐसे में मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. और देवली थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी. पुलिस ने मृतक का शव राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है. बता दें कि NH-52 पर बजरी के ओवरलोड वाहनों से आए दिन हादसे होते रहते हैं.

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS