Home » राजस्थान » जयपुर में हैरिटेज निगम की पार्षद का निधन:हार्टअटैक आने से सुशील देवी की मौत; वार्ड 63 से कांग्रेस के सिंबल पर जीती थी

जयपुर में हैरिटेज निगम की पार्षद का निधन:हार्टअटैक आने से सुशील देवी की मौत; वार्ड 63 से कांग्रेस के सिंबल पर जीती थी

जयपुर नगर निगम हेरिटेज की महिला पार्षद का निधन हो गया। वार्ड 63 से कांग्रेस की पार्षद सुशीला देवी को हार्टअटैक आया। इसके बाद उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि देर रात उनकी घर पर ही तबियत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल लेकर गए। यहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

करीब 59 साल की सुशीला देवी ने नवंबर 2020 में हुए नगर निगम चुनाव में बीजेपी की प्रत्याशी रोशनी को हराकर जीत दर्ज की थी। चुनाव में सुशीला देवी को 2777 वोट मिले थे, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी रोशनी को 1781 वोट मिले थे। आज उनके निधन के बाद पर कार्यवाहक मेयर कुसुम यादव समेत अन्य पार्षदों ने शोक व्यक्त किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS