नई दिल्ली: हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं. राज्यपाल संतोष गंगवार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई है.
बता दें कि शपथ लेने से पहले हेमंत सोरेन ने अपने माता-पिता से आशीर्वाद लिया. हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी सहित पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, डीके शिवकुमार, RJD नेता तेजस्वी यादव पहुंचे हैं
वहीं अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंच पर मौजूद है.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 91






