जयपुर : राइजिंग राजस्थान को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शहर के दौरे पर हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट से लेकर JECC तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया. JECC में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा की राजस्थान में निवेश की अपार संभावनाएं हैं.
9 दिसंबर को राइजिंग राजस्थान समिट की शुरुआत होगी. राजस्थान की पहचान देश ही नहीं दुनिया के अंदर है. जिन-जिन देशों में हम गए, वहां हमें राजस्थानी नागरिक मिले. जनता के बीच में जो बातें हमने कही है हम उसे समय रहते पूरा करेंगे.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 68






