नई दिल्ली : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को जान से मारने की धमकी मिली है. किसी अज्ञात ने फोन पर मदन राठौड़ को जान से मारने की धमकी दी है. अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर मदन राठौड़ से कहा की मैं तुझे जान से मार दूंगा, राज्यसभा में इसलिए भेजा है क्या?
जब मदन राठौड़ ने उससे पूछा कि आपको तकलीफ क्या है, किस विषय पर बातचीत करना चाहते हो तो वह व्यक्ति लगातार गालियां देता रहा. इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में इसकी शिकायत दी है. जांच के लिए दिल्ली पुलिस मदन राठौड़ के आवास पहुंची है.
Author: Kashish Bohra
Post Views: 217





