Home » राजस्थान » जयपुर में धर्म बहन बनाकर महिला से रेप:विरोध करने पर डराया-धमकाया, अश्लील वीडियो वायरल की दी धमकी

जयपुर में धर्म बहन बनाकर महिला से रेप:विरोध करने पर डराया-धमकाया, अश्लील वीडियो वायरल की दी धमकी

जयपुर में धर्म बहन बनाकर एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने उसको डरा-धमकाकर रेप किया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर देहशोषण करता रहा। सोडाला थाने में पीड़िता ने आरोपी धर्म भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच SHO (सोडाला) सुरेन्द्र सिंह कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- सोडाला निवासी 28 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अप्रैल-2023 में जॉब के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसको धर्म की बहन बना लिया। विश्वास में लेने के लिए रक्षाबंधन पर उससे राखी भी बंधवाई। आरोप है कि धर्म बहन बनाकर आरोपी ने अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर डरा-धमकाकर रेप किया।

किसी को बताने पर धमकाया कि धर्म की बहन बताने के चलते तेरी बात पर कोई विश्वास नहीं करेगा। होटल में ले जाकर भी आरोपी धर्म भाई ने उसके साथ रेप किया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर देहशोषण किया। टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने सोडाला थाने में आरोपी धर्म भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS