Home » राजस्थान » कोहरे के कारण पिकअप-ट्रक भिड़े, 2 की मौत:बीकानेर-अजमेर नेशनल हाईवे पर शवों को क्रेन से बाहर निकाला; जयपुर सहित 10 जिलों में होगी बारिश

कोहरे के कारण पिकअप-ट्रक भिड़े, 2 की मौत:बीकानेर-अजमेर नेशनल हाईवे पर शवों को क्रेन से बाहर निकाला; जयपुर सहित 10 जिलों में होगी बारिश

पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में ड्राइवर सहित 2 लोगों की मौत हो गई। कोहरे के कारण हुई इस घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। हादसा नागौर के मारवाड़ मूंडवा में बीकानेर-अजमेर नेशनल हाईवे-58 पर सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। ड्राइवर, ट्रक छोड़कर भाग गया। घायलों को मूंडवा CHC में भर्ती कराया गया है।

क्षतिग्रस्त पिकअप में ड्राइवर बुरी तरह फंस गया था, जिसे क्रेन की मदद से करीब आधे घंटे बाद निकाला गया।
क्षतिग्रस्त पिकअप में ड्राइवर बुरी तरह फंस गया था, जिसे क्रेन की मदद से करीब आधे घंटे बाद निकाला गया।

उधर, राजस्थान में फिर से मौसम बदलेगा। बादल छाएंगे और बारिश होगी। इसकी शुरुआत 22 जनवरी से होगी। एक हल्के प्रभाव के वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण ऐसा होगा। जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग के करीब 10 जिलों में इसका प्रभाव रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बरसात और बूंदाबांदी हो सकती है।

चार घायलों को नागौर रेफर किया मारवाड़ मूंडवा में बीकानेर-अजमेर नेशनल हाईवे पर हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। पिकअप पर सब्जियां लोड थीं। उसमें कुल 6 लोग सवार थे। हादसे के बाद सभी लोग बुरी तरह पिकअप में ही फंस गए। मौके पर क्रेन बुलानी पड़ी। ड्राइवर को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। यहां से सभी को मूंडवा हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां कुचेरा निवासी सुरेश (26) पुत्र पापालाल सांखला तथा रमजान (27) पुत्र फतेह मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया गया। राकेश (25) पुत्र चेनाराम गुर्जर निवासी गोतेड़ी, हुक्माराम (28) पुत्र बलदेवराम निवासी कुचेरा, कमल (24) पुत्र श्रवणराम कुचेरा तथा सुनील (23) पुत्र पापालाल सांखला निवासी कुचेरा को प्राथमिक उपचार के बाद नागौर रेफर किया गया।

नागौर के मारवाड़ मूंडवा में ट्रक से टक्कर के बाद पिकअप में सवार पांच लोगों को निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
नागौर के मारवाड़ मूंडवा में ट्रक से टक्कर के बाद पिकअप में सवार पांच लोगों को निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सोमवार सुबह बीकानेर-अजमेर हाईवे पर नागौर में हुए हादसे के बाद क्रेन बुलानी पड़ी। उसकी मदद से शवों को बाहर निकाला गया।
सोमवार सुबह बीकानेर-अजमेर हाईवे पर नागौर में हुए हादसे के बाद क्रेन बुलानी पड़ी। उसकी मदद से शवों को बाहर निकाला गया।

सोमवार को जैसलमेर, जयपुर, कोटा, सीकर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, पाली, भरतपुर, अलवर, अजमेर सहित तमाम जिलों में घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी काफी काम होने के कारण सड़कों पर दौड़ती गाड़ियों की हेडलाइट जलती रही।

कोटा में सोमवार सुबह कोहरे के कारण 50 मीटर तक की विजिबिलिटी रही। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोटा में सोमवार सुबह कोहरे के कारण 50 मीटर तक की विजिबिलिटी रही। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर भारत पर एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण उत्तरी हवा थम गई है। इससे राजस्थान समेत मैदानी राज्यों को कड़ाके की सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। जयपुर, टोंक, धौलपुर, चूरू समेत कई शहरों में रविवार (19 जनवरी) को दिन का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। सबसे अधिक तापमान डूंगरपुर जिले में दर्ज हुआ। आज तीन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राज्य में 21 जनवरी तक लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिलेगी।

कोहरे में घिरा सोनार फोर्ट... जैसलमेर में सोमवार सुबह लंबे समय बाद एक बार फिर कोहरे ने दस्तक दी। मौसम अचानक बदलने से सर्दी का असर तेज हुआ।
कोहरे में घिरा सोनार फोर्ट… जैसलमेर में सोमवार सुबह लंबे समय बाद एक बार फिर कोहरे ने दस्तक दी। मौसम अचानक बदलने से सर्दी का असर तेज हुआ।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में कल दिनभर मौसम शुष्क रहा और तेज धूप रही। गंगानगर, हनुमानगढ़ के एरिया में दिन में भी हल्का कोहरा और आसमान में हल्के बादल रहे। कल दिन सबसे अधिक तापमान डूंगरपुर में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

भरतपुर में 2 दिन बाद सोमवार सुबह फिर से घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। भरतपुर से मथुरा जाने वाले सड़क पर घने कोहरे के कारण लोग वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलते हुए नजर आए।
भरतपुर में 2 दिन बाद सोमवार सुबह फिर से घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। भरतपुर से मथुरा जाने वाले सड़क पर घने कोहरे के कारण लोग वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलते हुए नजर आए।

बाड़मेर में कल (रविवार) अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, उदयपुर में 28.1, जालोर में 28.9, जोधपुर और नागौर में 27.6, चूरू में 26.6, बारां में 26.4, सीकर के फतेहपुर में 27.3 और जैसलमेर में अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

सोमवार सुबह टोंक में घना कोहरा था। सूर्योदय के साथ ही कोहरे का असर कम हो गया।
सोमवार सुबह टोंक में घना कोहरा था। सूर्योदय के साथ ही कोहरे का असर कम हो गया।

टोंक में छाया कोहरा सोमवार को टोंक के दूनी, देवली तहसील क्षेत्र में कोहरे का असर ज्यादा रहा। देवली कस्बे में सुबह साढ़े 7 बजे तक विजिबिलिटी काफी कम रही।

सोमवार को सीकर में सर्दी से तो राहत रही, पर घने कोहरे ने परेशान किया। विजबिलिटी 20 मीटर तक रह गई थी।
सोमवार को सीकर में सर्दी से तो राहत रही, पर घने कोहरे ने परेशान किया। विजबिलिटी 20 मीटर तक रह गई थी।
नीमराना में दो दिन बाद सोमवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रही।
नीमराना में दो दिन बाद सोमवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रही।
नागौर के मारवाड़ मूंडवा में सोमवार को सीजन का सबसे घना कोहरा रहा। सुबह विजिबिलिटी करीब 30 मीटर रही।
नागौर के मारवाड़ मूंडवा में सोमवार को सीजन का सबसे घना कोहरा रहा। सुबह विजिबिलिटी करीब 30 मीटर रही।

देरी से चल रही ट्रेन नागौर के मारवाड़ मूंडवा में सोमवार सुबह 6 बजे न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। जैसलमेर-बीकानेर-जयपुर के बीच चलने वाली लीलण एक्सप्रेस देरी से चल रही है। मूंडवा स्टेशन पर 8:20 बजे पहुंचने वाली यह ट्रेन करीब 10 बजे तक पहुंचेगी।

बीकानेर के नोखा और आसपास के क्षेत्र में सोमवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। हाईवे पर विजिबिलिटी मात्र 20 मीटर रह गई थी।
बीकानेर के नोखा और आसपास के क्षेत्र में सोमवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। हाईवे पर विजिबिलिटी मात्र 20 मीटर रह गई थी।
सीकर के फतेहपुर में सोमवार सुबह घना कोहरा रहा। बीते पांच दिनों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
सीकर के फतेहपुर में सोमवार सुबह घना कोहरा रहा। बीते पांच दिनों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

जयपुर में दो सप्ताह बाद सर्दी से राहत राजधानी जयपुर में कड़ाके की सर्दी से परेशान लोगों को करीब दो सप्ताह बाद राहत मिली। जयपुर में कल दिनभर आसमान साफ रहा और धूप निकली। उत्तरी हवाएं नहीं चलने से सुबह-शाम भी गलन कम रही। जयपुर में कल अधिकतम तापमान (6.1 डिग्री बढ़कर) 25.9 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ।

धौलपुर में कल अधिकतम तापमान (10.1 डिग्री बढ़कर) 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसी तरह चूरू में कल अधिकतम तापमान 7.3 डिग्री, पिलानी में 7.5 और करौली में 6.2 डिग्री की बढ़ोतरी होने से यहां लोगों को सर्दी से बहुत राहत मिली।

21 जनवरी को भी प्रदेश में मौसम ड्राय रहेगा और सर्दी से राहत रहने की संभावना है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS