Home » राजस्थान » अजमेर » महिलाओं के गले से चने तोड़कर भागे बदमाश:एक घंटे में दो जगह वारदात, एक महिला बोली- आर्टिफिशियल थी चेन

महिलाओं के गले से चने तोड़कर भागे बदमाश:एक घंटे में दो जगह वारदात, एक महिला बोली- आर्टिफिशियल थी चेन

अजमेर में एक घंटे मे दो चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। रेलवे हॉस्पिटल के पास सब्जी खरीद रही महिला और फॉयसागर रोड नवगृह कॉलोनी में महिला के गले से चेन तोड़कर बाइक सवार बदमाश भागे। पुलिस घटना स्थल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

पहली वारदात रामगंज थाना इलाके की है। महिला रेलवे हॉस्पिटल के पास सब्जी खरीदने के लिए कार से उतरी थी। इतने में बाइक सवार दो युवकों में से एक ने झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली और भाग गए। महिला ने बताया कि चेन सोने की नहीं बल्कि आर्टिफिशियल थी।

दूसरी वारदात गंज थाना इलाके की है। फॉक्सागर रोड नवग्रह कॉलोनी निवासी ज्ञानमल लोढ़ा की पत्नी सुशीला पैदल जा रही थी। एकाएक एक बाइक उसके करीब आकर धीमी हुई। बाइक पर सवार दो युवकों में से एक ने झपट्टा मारकर सुशीला के गले से सोने की चेन तोड़ ली। सुशीला कुछ समझ पाती, इससे पहले दोनों युवक तेज गति से बाइक दौड़ाते हुए भाग गए। सूचना पर र पहुंची पुलिस टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया।

दोनों वारदात में बदमाश एक होने का शक

जानकारी अनुसार फॉयसागर रोड पर नवग्रह कॉलोनी निवासी सुशीला की चेन बाइक सवारों ने देर शाम तोड़ी थी, जबकि रेलवे अस्पताल के निकट की घटना शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। माना जा रहा है कि दोनों वारदात में आरोपी एक ही थे। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS