फर्स्ट खो-खो वर्ल्ड कप में महिला-पुरुष दोनों वर्गो में भारत की जीत पर भीलवाड़ा के सूचना केन्द्र चौराहे पर जीत का जश्न मनाया गया। खो-खो प्रेमियों ने जीत की बधाई देते हुए जमकर आतिशबाजी की।
जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने दोनों टीमों व टीम के कोच के साथ भारतीय खो खो महासंघ व राजस्थान खो खो संघ के सभी पदाधिकारी को जीत की बधाई दी। चौधरी ने बताया कि नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित प्रथम खो-खो विश्व कप में दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबलों में भारत वर्सेज नेपाल के बीच हुआ। महिला वर्ग ने चार विनिंग में कुल 74 प्वाइंट लिए वही नेपाल ने 38 रन लिए भारत 36 प्वाइंट के साथ विश्व विजेता रहा।पुरुष वर्ग में भारत ने चार विनिंग में 54 प्वाइंट लिए वही नेपाल ने 36 प्वाइंट बनाए भारत 18 प्वाइंट के साथ विश्व विजेता रहा।
भारत की प्रथम विश्व कप में दोनों वर्गों में जीत ऐतिहासिक रही, इस विश्व कप से खो खो को एक नहीं ऊंचाई और गति मिलेगी आने वाले समय में खो-खो विश्व के हर एक देश में खेला जाएगा। खो-खो में और भी नए-नए आयामो का सृजन किया जाएगा।विश्व के साथ-साथ भारत के भी सभी राज्यों में जिलों में और गांव-गांव ढाणी के प्रत्येक हर एक खिलाड़ीयो को ओर ऊर्जा मिलेगी।
जिला खो खो संघ भीलवाड़ा के सभी पदाधिकारियों ने सूचना केंद्र चौराहे पर आतिशबाजी कर, मुंह मीठा करा बधाई दी। इस दौरान खो-खो संघ सचिव मायांकात शर्मा, कोषाध्यक्ष निर्मला कंवर, कोच केसर सिंह बल्ला, दीपक खींची, लकी सुवालका, सीताराम बसीटा, सरवन खटीक, सुरेश, चर्चिल, राहुल, रतन, संजय, बंटी, अर्जुन कुमार रैगर, विशाल सावर गाडरी, ओमप्रकाश गाडरी, पवन खोईवाल, यशवंत चंदेला, निर्मल सिंह, अमन, मनोज शिंगोलिया आदि मौजद रहे।






