Home » राजस्थान » स्कूल बस और पिकअप में भीषण भिड़ंत, एक दर्जन बच्चों के आई चोट, 2 की हालत गंभीर

स्कूल बस और पिकअप में भीषण भिड़ंत, एक दर्जन बच्चों के आई चोट, 2 की हालत गंभीर

बीकानेर: DPS  स्कूल की बस और पिकअप गाड़ी में भिड़ंत हो गई. भिड़ंत में 14 छात्र छात्राएं घायल हो गए तो वहीं दो बच्चों की हालत गंभीर है. घटना के बाद घायलों को बीकानेर के PBM अस्पताल लाया गया घटना जयनारायन व्यास कॉलोनी थाना इलाक़े की है .

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह और CO सदर शालिनी बजाज ने ट्रॉमा सेंटर पहुंच कर जानकारी ली. उधर DPS स्कूल का स्टाफ़ भी पहुंचा . दो बच्चों की हालत गंभीर बीकानेर,जयपुर रोड पर एक प्राइवेट स्कूल की बस और पिकअप गाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गई. जिससे करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए हैं.

घटना के बाद घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाया गया है. घायलों में दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह स्कूल के समय बस वृंदावन एंक्लेव की ओर जा रही थी. ये अचानक बड़ी संख्या में बच्चों के घायल होने से अस्पताल में भी एक बारगी अफरा तफरी मच गई.

सीनियर डॉक्टर्स को भी ट्रोमा सेंटर बुलाया गया है. दोनों के बीच आमने-सामने की टक्कर में बस को काफी नुकसान पहुंचा है. ये बच्चे हुए घायल मोनिका (16), खुशबू (13), खुशी बिश्नोई (14), खुशी (10), आदित्य (9), निशा (10), कुलदीप ( 5 ), उर्वी (5), भाविका (10), युवराज (6), रिद्धि (9) घायल हो गए हैं. घटना के बाद बदहवास हुए परिजन भी अस्पताल पहुंचने शुरू हो गए है.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर