Home » अंतर्राष्ट्रीय » SMS में नट क्रेकर सिंड्रोम का ऑपरेशन: 2 साल से पेट दर्द से परेशान थी महिला; नस दबने से बड़ा हो गया था बायीं किडनी

SMS में नट क्रेकर सिंड्रोम का ऑपरेशन: 2 साल से पेट दर्द से परेशान थी महिला; नस दबने से बड़ा हो गया था बायीं किडनी

जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में गुरुवार को नट क्रेकर सिंड्रोम का दूसरा सफल ऑपरेशन किया गया। झुंझुनूं की रहने वाली 29 साल की महिला पिछले 2 साल से पेट के दर्द से परेशान थी। कई हॉस्पिटल में दिखाने के बाद भी राहत नहीं मिलने पर मरीज एसएमएस हॉस्पिटल पहुंची, जहां सिटी सर्जरी डिपार्टमेंट ने जब महिला की जांच करवाई तो पता चला कि मरीज को नट क्रेकर सिंड्रोम है।

इस बीमारी में मरीज लेफ्ट किडनी से खून सप्लाई करने वाली मुख्य नस दब जाती है, जिससे मरीज का गुर्दा सामान्य से बड़ा होने लगता है और मरीज का पेट दर्द करने लगता है।

सिटी सर्जरी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. संजीव देवगढा ने बताया- इस बीमारी के कारण मरीज के पेट का दर्द खाना खाने के बाद और ज्यादा बढ़ा जाता है। दो साल तक दवाइयां लेने के बाद भी मरीज के पेट के दर्द में आराम नहीं मिला। मरीज जब हमारे पास आई तो हमने जांच करवाने के बाद ये तय किया कि मरीज का ऑपरेशन किया जाना बेहद जरूरी है।

इस ऑपरेशन में मरीज की लेफ्ट किडनी की मुख्य नस को पेट की मुख्य नस से थोड़ा नीचे जोड़ा गया, जिससे मुख्य नस पर पड़ रहा दबाव हट गया। इससे मरीज को दर्द में राहत मिली। अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य है। उन्होंने बताया कि ये इस तरह ऑपरेशन राज्य के किसी भी सरकारी हॉस्पिटल में ये दूसरा ऑपरेशन है। इससे पहले इसी तरह का ऑपरेशन कुछ महीने पहले एसएमएस में किया गया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी