Home » राजस्थान » 150 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 5 साल का बच्चा:देसी जुगाड़ से निकालने की कोशिश; 80 फीट दूर जेसीबी से कर रहे खुदाई

150 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 5 साल का बच्चा:देसी जुगाड़ से निकालने की कोशिश; 80 फीट दूर जेसीबी से कर रहे खुदाई

झालावाड़ में 5 साल का बच्चा रविवार दोपहर करीब 1:40 बजे 150 फीट गहरे ट्यूबवेल (बोरवेल) में गिर गया। वह 30 फीट गहराई में फंसा है। मामला डग थाना इलाके के पाडला गांव का है।

पाइप के जरिए बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाई गई है। झालावाड़ से आई एसडीआरएफ की टीम देसी जुगाड़ यानी रिंग में फंसाकर बच्चे को निकालने की कोशिश में जुटी है। कोटा से पहुंची NDRF की टीम भी रेस्क्यू के प्रयास कर रही है।

यही नहीं, बोरवेल से करीब 80 फीट की दूरी पर 5 जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही है। इससे पहले, बोरवेल में रस्सी डालकर भी बच्चे को निकालने के प्रयास किए गए।

बताया जा रहा है कि बोरवेल में बच्चा पत्थर पर टिका हुआ है। रॉड के जरिए एल बेस बनाकर अंदर डाला जा रहा है ताकि बच्चे को बाहर निकाला जा सके।

बच्चे को बोरवेल से निकालने के लिए देसी जुगाड़ तैयार करती SDRF की टीम।
बच्चे को बोरवेल से निकालने के लिए देसी जुगाड़ तैयार करती SDRF की टीम।

बोरवेल पर रखे पत्थर सहित गिरा बच्चा थानाधिकारी पवन कुमार ने बताया- पाडला गांव निवासी प्रह्लाद (5) पुत्र कालूलाल माता-पिता के साथ खेत पर गया था। माता-पिता खेत में काम करने में बिजी थे। प्रह्लाद बोरवेल के पास खेल रहा था।

खेलते-खेलते वह बोरवेल में गिर गया। बच्चा बोरवेल को ढकने के लिए रखे हुए पत्थर के साथ नीचे गिरा और 30 फीट पर अटक गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, परिवार ने 2 दिन पहले ही खेत में बोरवेल खुदवाया था। बच्चे के बोरवेल में गिरने के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

अब देखिए रेस्क्यू की तस्वीरें…

बच्चे की स्थिति का पता लगाने का प्रयास करती एनडीआरएफ की टीम।
बच्चे की स्थिति का पता लगाने का प्रयास करती एनडीआरएफ की टीम।
शाम करीब 7:30 बजे कोटा से NDRF की टीम घटना स्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।
शाम करीब 7:30 बजे कोटा से NDRF की टीम घटना स्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।
बोरवेल में बच्चे को प्रॉपर ऑक्सीजन मिलती रहे, इसके लिए प्रशासन ने ऑक्सीजन सिलेंडर की अतिरिक्त व्यवस्था कर रखी है।
बोरवेल में बच्चे को प्रॉपर ऑक्सीजन मिलती रहे, इसके लिए प्रशासन ने ऑक्सीजन सिलेंडर की अतिरिक्त व्यवस्था कर रखी है।
घटना स्थल पर पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम के साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।
घटना स्थल पर पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम के साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।
बोरवेल से करीब 80 फीट की दूरी पर जेसीबी की मदद से खुदाई की जा रही है।
बोरवेल से करीब 80 फीट की दूरी पर जेसीबी की मदद से खुदाई की जा रही है।
ग्रामीणों के साथ मिलकर बच्चे को बोरवेल से निकालने की कोशिश करते हुए पुलिस और प्रशासन के लोग।
ग्रामीणों के साथ मिलकर बच्चे को बोरवेल से निकालने की कोशिश करते हुए पुलिस और प्रशासन के लोग।
टॉर्च की मदद से बोरवेल में बच्चे को देखने की कोशिश करते पुलिसकर्मी।
टॉर्च की मदद से बोरवेल में बच्चे को देखने की कोशिश करते पुलिसकर्मी।
बच्चे के बोरवेल में गिरते ही ग्रामीणों ने रस्सी डालकर उसे निकालने के प्रयास किए।
बच्चे के बोरवेल में गिरते ही ग्रामीणों ने रस्सी डालकर उसे निकालने के प्रयास किए।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर