Home » राजस्थान » इंदिरा गांधी पर टिप्पणी, जयपुर में कांग्रेसियों का प्रोटेस्ट:विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस से टकराव, कार्यकर्ता हिरासत में; 6 विधायक निलंबित हुए थे

इंदिरा गांधी पर टिप्पणी, जयपुर में कांग्रेसियों का प्रोटेस्ट:विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस से टकराव, कार्यकर्ता हिरासत में; 6 विधायक निलंबित हुए थे

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई विवादित टिप्पणी और 6 विधायकों के निलंबन के विरोध में आज जयपुर में तनावपूर्ण स्थिति बनी। विधानसभा घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।

पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर मार्च को रोक दिया। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बैरिकेडिंग के बीच बने नेताओं ने लगातार कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग से खदेड़ा गया और एक-एक कर कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है।

कांग्रेस के विधानसभा घेराव से जुड़ी 3 PHOTOS…

22 गोदाम सर्किल पर बैरिकेड्स लांघने की कोशिश करते कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका।
22 गोदाम सर्किल पर बैरिकेड्स लांघने की कोशिश करते कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस ने रोका।
पुलिस से धक्का-मुक्की करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
पुलिस से धक्का-मुक्की करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
इंदिरा गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी के खिलाफ तख्तियां लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता।
इंदिरा गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी के खिलाफ तख्तियां लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता।

मंत्री के बयान पर विवाद, 3 पॉइंट में समझिए… 1. कांग्रेस ने वेल में आकर हंगामा किया विधानसभा में 21 फरवरी को प्रश्नकाल के दौरान सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत की इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने वेल में आकर हंगामा किया था। अविनाश गहलोत ने सवाल के जवाब में कहा था कि 2023-24 में आपकी दादी इंदिरा गांधी के नाम पर योजना का नाम रखा था।

2. दिनभर में कार्यवाही चार बार स्थगित करनी पड़ी संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा था कि दादी सम्मानित शब्द है। पटेल बोल रहे थे इसी दौरान हंगामा बढ़ गया था। कांग्रेस विधायक स्पीकर की टेबल तक पहुंचने लगे थे। इसी दौरान स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया था। इस मुद्दे पर बने गतिरोध के कारण सदन की कार्यवाही चार बार स्थगित हुई थी।

3. 6 कांग्रेस विधायकों को सस्पेंड किया मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कांग्रेस विधायकों के सस्पेंशन का प्रस्ताव रखा था। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने गोविंद सिंह डोटासरा, उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन गैसावत, हाकम अली खान और संजय कुमार को बजट सत्र की बची हुई अवधि के लिए निलंबित कर दिया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर