Home » राजस्थान » ​​​​​​​राजस्थान में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट:4 डिग्री तक गिरा तापमान, जानें- आज कहां-कहां हो सकती है बरसात

​​​​​​​राजस्थान में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट:4 डिग्री तक गिरा तापमान, जानें- आज कहां-कहां हो सकती है बरसात

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से मंगलवार को जयपुर, जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के अधिकांश जिलों में दोपहर बाद बादल छा गए।

इन शहरों में पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया। कमजोर सिस्टम होने से बारिश नहीं हुई, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव रहा। वहीं, मौसम विभाग ने आज बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में इस सिस्टम के असर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।

28 फरवरी को इस सिस्टम का सर्वाधिक प्रभाव दिखने की उम्मीद है। 6 जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस सिस्टम का असर 1 मार्च तक राजस्थान में देखने को मिल सकता है।

पिछले 24 घंटे में राजस्थान के अधिकांश शहरों में दोपहर एक बजे तक मौसम साफ रहा। एक बजे बाद पाकिस्तान की तरफ से आए सिस्टम के कारण जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, नागौर, बाड़मेर, जालोर, राजसमंद, भरतपुर कोटा, उदयपुर, गंगानगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, दौसा समेत तमाम शहरों बादल छा गए।

इन जिलों के तापमान में गिरावट हुई

बादल छाने और हवा चलने से दिन के तापमान में गिरावट हुई। बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर समेत कई शहरों में दिन के अधिकतम तापमान में 1 से लेकर 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई।

जैसलमेर, चूरू, चित्तौड़गढ़, फलोदी में कल अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिलानी, सीकर, गंगानगर, अजमेर, अलवर, जयपुर में कल अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। देर शाम को बादल छाने के साथ कई शहरों में हल्की ठंडी हवा चली।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी पाकिस्तान से एक बड़ा वेदर सिस्टम कल से राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में एक्टिव हुआ है।

इस सिस्टम का असर इन राज्यों में अगले तीन दिन तक रहने की संभावना है। इस कारण कई इन राज्यों में कई स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

अब आगे क्या?

जयपुर मौसम केन्द्र ने आज बीकानेर संभाग के एरिया में दोपहर बाद वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के असर से बादल छाने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।

27 फरवरी को इस सिस्टम के असर से बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के जिलो में बादल छा सकते है। 28 फरवरी को 6 जिलों में इस सिस्टम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।

कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ओले भी गिर सकते है। 1 मार्च को इस सिस्टम का असर आंशिक तौर पर उत्तरी राजस्थान में देखने को मिल सकता है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS