Home » राजस्थान » सहेली के घर किताब लेने गई नाबालिग से गैंगरेप:ब्लैकमेल कर दो साल से कर रहे थे रेप; तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

सहेली के घर किताब लेने गई नाबालिग से गैंगरेप:ब्लैकमेल कर दो साल से कर रहे थे रेप; तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता (17) के साथ दो साल से रेप कर रहे थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला डीडवाना जिले के मौलासार थाना क्षेत्र का है। घटना 25 फरवरी की है। दोपहर 2:30 बजे पीड़िता अपने सहेली के घर से लौट रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में दो आरोपी फरार चल रहे है।

सहेली के घर से किताब लेकर लौट रही थी

मोलासर थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता दोपहर में अपने सहेली के यहां किताब लेने गई थी। वहां से किताब लेने के बाद वापस अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में रणजीत मीणा, नवलकिशोर मीणा, मुकेश मेघवाल, हरीश मेघवाल, अभिषेक स्वामी ने पकड़ लिया। इसके बाद पांचों आरोपी पीड़िता को सुनसान खंडहर में ले गए। जहां बारी-बारी से रेप किया। थाना अधिकारी ने बताया कि इस दौरान लोगों की आवाज सुन आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और आपबीती बताई।

पीड़िता बोली-दो साल से रेप कर रहे थे आरोपी

थाना अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद परिजन थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। पीड़िता से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दो साल से रेप कर रहे थे। आरोपियों के पास अश्लील-फोटो वीडियो भी थे, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर बार-बार रेप कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर​ लिया। वहीं दो आरोपी फरार हो गए है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो में मामला दर्ज कर लिया है। इधर, इस घटना के बाद गांव में आक्रोश है। ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines