उदयपुर की ऋषभदेव पुलिस ने उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे 48 पर कानूवाडा ओवरब्रिज के पास एक बदमाश को हवा में चाकू लहराते हुए गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित ने बताया- डूंगरपुर के मालपुर निवासी सुनील पुत्र थानेश्वर कटारा को गिरफ्तार किया और उससे चाकू और बाइक को जब्त किया है।
मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि कानूवाड़ा ओवरब्रिज पर एक युवक बाइक पर बैठकर हवा में चाकू लहराकर लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। करीब 20 साल का युवक ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड पर बाइक के पास खड़ा होकर हवा में चाकू लहराते हुए धमका रहा था। युवक वहां से गुजर रहे लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा था।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 67






