Home » राजस्थान » कैबिनेट मंत्री बोले- विधानसभा हंगामा इन्हीं की साजिश लग रही:जोगाराम पटेल बोले- एक नेता लाइमलाइट में आना चाह रहा, नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया

कैबिनेट मंत्री बोले- विधानसभा हंगामा इन्हीं की साजिश लग रही:जोगाराम पटेल बोले- एक नेता लाइमलाइट में आना चाह रहा, नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने विधानसभा में चल रहे विवाद पर बिना नाम लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- विधानसभा में चल रहा गतिरोध कांग्रेस की ही अंतर्कलह से जुड़ा है। दिल्ली में अपने नंबर बढ़ाने के चक्कर में एक नेता नहीं चाहते कि उन्हीं की पार्टी के नेता प्रतिपक्ष सदन में बोले। ये इन्हीं की साजिश लग रही है और ऐसी चर्चाएं कई दिनों से चल रही है।

जोगाराम पटेल बुधवार को जोधपुर में थे। यहां उन्होंने विधानसभा में चल रहे विवाद को लेकर मीडियाकर्मियों से बात की।

बोले- एक नेता लाइमलाइट में आने के लिए यह सब कर रहे

कैबिनेट मंत्री पटेल ने कहा कि हमारा तो अब भी यही प्रयास है कि गतिरोध खत्म हो और सदन में सभी दल अपनी बात रखें। लेकिन, सुनने में आ रहा है कि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, जिन्होंने पहले से पूरी तैयारी कर रखी थी। वे सदन में नहीं बोल पाए। इसके लिए एक नेता ये पूरा हंगामा करके लाइमलाइट में आना चाह रहे हैं। जबकि, वे चाहते तो नेता प्रतिपक्ष का वक्तव्य सदन में रखने के बाद भी हंगामा कर सकते थे। लेकिन, उन्होंने ऐसा नहीं किया।

‘चर्चा है प्रदेश अध्यक्ष बदला जा रहा’

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि चर्चा है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को बदला जा रहा है और उन्हें नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया जा रहा है। इसीलिए ये सब कुछ किया जा रहा है। हम तो कांग्रेस के सभी नेताओं से अपील कर रहे हैं कि गतिरोध खत्म करने के लिए वे भी आगे आएं और आपस में बैठकर वार्ता के जरिए समाधान निकाला जाए।

बता दें कि विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर की गई टिप्पणी और उसके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत 6 कांग्रेस विधायकों को सस्पेंड करने के बाद गतिरोध बढ़ गया। इसे खत्म करने के लिए शनिवार को भी संसदीय कार्य मंत्री पटेल और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने वार्ता कर सहमति बनाने के प्रयास किए थे, लेकिन बात नहीं बन पाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines