Home » राजस्थान » जयपुर में मालिक की मौजूदगी में घर में चोरी, VIDEO:धुलंडी पर मिलने के बहाने आया, हाथ में लाया था रंग की थैली

जयपुर में मालिक की मौजूदगी में घर में चोरी, VIDEO:धुलंडी पर मिलने के बहाने आया, हाथ में लाया था रंग की थैली

जयपुर में एक बदमाश रंग लगाने के बहाने घर में घुसा। फिर घर के मालिक की मौजूदगी में ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घरवालों को भी चोरी की वारदात का अंदाजा नहीं लगा। कुछ देर बाद बैग संभालने पर चोरी का पता चला। सीसीटीवी चैक किए तो पूरी वारदात कैद मिली।

पुलिस ने बताया- जयसिंहपुरा खोर के मानबाग निवासी उमेश सैनी के घर चोरी हुई। धुलंडी पर्व पर शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे घर पर अकेले ही थे। इस दौरान एक युवक हाथ में रंग की थैली लेकर मिलने के बहाने घर में घुस गया। पूछने पर बड़े भाई का दोस्त होना बताया। भाई के घर में नहीं होने की बताने पर इंतजार करने की कहकर बदमाश रुक गया।

नजर बचाकर बैग में रखे रुपए निकाले

मौका मिलते ही नजर बचाकर बैग में रखे करीब 20 हजार रुपए निकालकर फरार हो गया। कुछ देर बाद घर लॉक करने के दौरान बैग संभालने पर पीड़ित को रुपए गायब मिले। घर में लगे CCTV फुटेज खंगालने पर चोर की करतूत कैद मिली। चोरी का पता चलने पर जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाकर फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान