Home » राजस्थान » भीलवाड़ा में स्विफ्ट कार ने बाइक को मारी टक्कर:दंपती घायल, महिला ICU में भर्ती, आरोपी ड्राइवर कार को छोड़कर मौके से फरार

भीलवाड़ा में स्विफ्ट कार ने बाइक को मारी टक्कर:दंपती घायल, महिला ICU में भर्ती, आरोपी ड्राइवर कार को छोड़कर मौके से फरार

भीलवाड़ा के आसींद में सवाईभोज ओवरब्रिज के पास एक स्विफ्ट कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं। घटना बुधवार दोपहर 2 बजे की है। गुरुवार को पीड़ित ने मामला दर्ज कराया है।

प्रतापपुरा की रहने वाली शिला (28) अपने साले दिनेश (24) के साथ बाइक पर मोखमपुरा जा रही थी। कोर्ट के पास ओवरब्रिज की ढलान पर स्विफ्ट कार (RJ06CF7671) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से शिला करीब 10 फीट दूर जा गिरी। दोनों मौके पर बेहोश हो गए।

स्थानीय लोगों ने घायलों को आसींद अस्पताल पहुंचाया। शिला की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे भीलवाड़ा के एम.जी. अस्पताल भेज दिया गया। वर्तमान में वह रामस्नेही हॉस्पिटल के ICU में भर्ती है। उसकी हालत अभी भी नाजुक है। कार चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पीड़िता के पति कैलाश ने आसींद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर