Home » राजस्थान » सेना के सम्मान में जयपुर में बीजेपी की तिरंगा यात्रा:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी शामिल हुए

सेना के सम्मान में जयपुर में बीजेपी की तिरंगा यात्रा:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी शामिल हुए

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी सेना का मनोबल बढ़ाने और सम्मान में तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है। इसके लिए सीएम भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी समेत तमाम नेता अल्बर्ट हॉल पहुंची। यात्रा अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक निकाली जाएगी।

बीजेपी नेता अरूण चतुर्वेदी ने कहा- भारतीय सेना द्वारा आपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकियों की कमर तोड़ने का काम किया है। ऐसे में भारतीय सेना के मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की ओर से तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय किया गया है। तिरंगा यात्रा किसी राजनीतिक पार्टी का कार्यक्रम नहीं है, यह देश का, समाज का हमारी सेना के लिए निकाला जा रहा कार्यक्रम है। इसमें आमजन की भागीदारी रहेगी। तिरंगा यात्रा संभाग स्तर के साथ जिला और फिर विधानसभा क्षेत्रवार भी निकाली जाएगी।

इन रास्तों से निकलेगी यात्री

चतुर्वेदी ने बताया कि जयपुर में 15 मई (आज) को तिरंगा यात्रा निकालने का फैसला किया गया है। जयपुर में अल्बर्ट हॉल से तिरंगा यात्रा को शुरू किया जाएगा। यात्रा न्यू गेट, बापू बाजार, सांगानेरी गेट होते हुए बड़ी चौपड़ तक जाएगी। तिरंगा यात्रा का बड़ी चौपड़ पर समापन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ हजारों कार्यकर्ता और आम जनता मौजूद रहेगी।

जवानों का आभार व्यक्त किया जाएगा

तिरंगा यात्रा अभियान के जयपुर संभाग समन्वयक और पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा बड़ी चौपड़ पर संपन्न होगी। वहां पर भारतीय सेना के पराक्रम, वीरता और शौर्य को सलाम करते हुए देश की सुरक्षा के लिए जवानों का आभार व्यक्त किया जाएगा। इस दौरान तिरंगा यात्रा में सभी राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक संगठनों से कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर