Home » राजस्थान » जयपुर में थानेदार बनकर बाइक सवार को पीटा:पहले बाइक से मारी टक्कर, बचाने आए लोगों को धमकाया

जयपुर में थानेदार बनकर बाइक सवार को पीटा:पहले बाइक से मारी टक्कर, बचाने आए लोगों को धमकाया

जयपुर में थानेदार बनकर बीच रोड पर एक बाइक सवार को पीटने का मामला सामने आया है। बाइक से टक्कर मारने पर बदतमीज बोलने पर उसके साथ मारपीट की गई। बचाने आए लोगों को पुलिस स्टाफ होने की बताकर धमकाया। ट्रांसपोर्ट नगर थाने में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

हेड कॉन्स्टेबल नवल सिंह ने बताया- गलता गेट के गालव नगर निवासी प्यारेलाल वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह एक ऑफिस में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात है। बुधवार सुबह करीब 9 बजे वह घर से बाइक पर ऑफिस जाने के लिए निकले थे। ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया के नीचे रोड क्रॉस करते समय एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने पर बदतमीज बोलकर वह आगे चले गए।

गुस्साए युवक बाइक खड़ी कर उससे झगड़ा करने लगा। हाथ में लगे हैलमेट से बीच रोड पर उसके साथ मारपीट करने लगा। लोगों के बीच-बचाव करने आने पर धमकाया- मैं पुलिस स्टाफ में हूं, तुम मेरे बीच में मत बोला। खुद को थानेदार बताकर उसके साथ जमकर मारपीट की गई। ट्रांसपोर्ट नगर थाने में पीड़ित ने अनजान बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS