Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में दोस्ती कर युवती से रेप:शादी करने का दिया झांसा, 5 साल तक देता रहा धोखा

जयपुर में दोस्ती कर युवती से रेप:शादी करने का दिया झांसा, 5 साल तक देता रहा धोखा

जयपुर में दोस्ती कर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। शादी करने का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पिछले 5 साल तक धोखा देकर उसके साथ देहशोषण करता रहा। सांगानेर थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (सांगानेर) श्रीनिवास जांगिड़ कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- सांगानेर की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ सालों पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर मिलना-जुलना शुरू कर दिया। आरोप है कि जनवरी-2021 में आरोपी मिलने के बहाने उसके घर आया। घर पर अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की।

विरोध करने पर शादी करने का वादा कर रेप किया। शादी करने का झांसा देकर आरोपी लगातार देहशोषण करता रहा। पिछले 5 साल तक आरोपी शादी करने की कहकर धोखा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS