Home » राजस्थान » मानसिक तनाव में आकर युवक ने किया सुसाइड:पत्नी और बेटी के पीहर जाने से था परेशान, मामले की जांच में जुटी पुलिस

मानसिक तनाव में आकर युवक ने किया सुसाइड:पत्नी और बेटी के पीहर जाने से था परेशान, मामले की जांच में जुटी पुलिस

डूंगरपुर के चौरासी थाना क्षेत्र के रंगपुर गांव में एक युवक ने अपने ही घर में फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। बेटी को लेकर पत्नी के पीहर चले जाने से युवक मानसिक तनाव में रहने लगा। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चौरासी थाने के हेड कॉन्स्टेबल ईश्वर डोडा ने बताया कि रंगपुर निवासी जीवा अहारी ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसके बेटे नरेश चन्द्र अहारी की पत्नी पुष्पा घरेलू झगड़े की वजह से 11 मई को अपनी बेटी को लेकर पीहर चली गई थी। बेटी और पत्नी के पीहर चले जाने से नरेश मानसिक तनाव में चल रहा था। इसी के चलते नरेश ने घर में फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया।

घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर डूंगरपुर जिला अस्पताल की मॉर्चुरी पहुंचाया। जहां पर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

रात के अंधेरे में टैक्सी चालक का कत्ल, लूटकर ले भागे कार… 24 घंटे में जयपुर पुलिस ने दबोचे दोनों कातिल

मौज-मस्ती और हाई-प्रोफाइल जिंदगी के लिए रची गई थी खूनी साजिश डीसीपी(पश्चिम) प्रशांत किरण की मॉनिटरिंग में 24 घंटे में