Poola Jada
Home » राजस्थान » शौर्य चक्र लेने निकला जवान, रास्ते में पिता की मौत:शव के साथ बांसवाड़ा लौटे, अंतिम संस्कार किया, फिर दिल्ली में नम आंखों से अवॉर्ड लिया

शौर्य चक्र लेने निकला जवान, रास्ते में पिता की मौत:शव के साथ बांसवाड़ा लौटे, अंतिम संस्कार किया, फिर दिल्ली में नम आंखों से अवॉर्ड लिया

नक्सलियों को अपनी वीरता का लोहा मनवाने के लिए राजस्थान के जवान को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। बेटे को जब 22 मई अवॉर्ड मिलने की घोषणा हुई तो पिता भी खुशी से झूम उठे।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में असिस्टेंट कमांडेंट बेटे के साथ पिता भी 20 मई को बांसवाड़ा से दिल्ली के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

कमांडेंट राजेश पांचाल के परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। इसके बाद भी उन्होंने नेशनल ड्यूटी को ऊपर रखा। पिता का अंतिम संस्कार कर अगले ही दिन वे अवॉर्ड लेने के लिए दिल्ली पहुंचे।

कार्यक्रम में राजेश पांचाल (बीच में) और उनके साथी। इस दौरान उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में राजेश पांचाल (बीच में) और उनके साथी। इस दौरान उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री भी मौजूद रहे।

कोटा में तबीयत बिगड़ी, वहीं मौत

कमांडेंट राजेश पांचाल घाटोल (बांसवाड़ा) से पिता केशव चंद्र के साथ 20 मई को चित्तौड़गढ़ पहुंचे थे। यहां से वे दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में बैठे थे। वे 21 मई को कोटा पहुंचे ही थे कि पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

कोटा में वे पिता को अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राजेश अपने पिता के पार्थिव शरीर को कोटा से लेकर अपने गांव खमेरा लौटे। वहां अंतिम संस्कार की विधि पूरी की।

सम्मान लेने के दौरान भावुक हुए

पिता को अंतिम विदाई देने के बाद कमांडेंट राजेश पांचाल 21 मई की शाम को ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उन्होंने उदयपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट ली।

अगले दिन 22 मई को उन्होंने नम आंखों से शौर्य चक्र राष्ट्रपति के हाथों प्राप्त किया। देश से मिले सम्मान को पाने का गर्व उनकी आंखों में था, लेकिन पिता के साथ नहीं होने का दुख भी था।

गोली लगने के बाद भी नक्सलियों को मार गिराया

राजेश पांचाल को शौर्य चक्र नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान कुशल नेतृत्व और अदम्य साहस के लिए दिया गया। नक्सलियों ने उनके दल पर भारी गोलीबारी की थी।

इस दौरान राजेश पांचाल के हाथ पर और उनके साथी मलकीत सिंह को सीने पर गोली भी लगी। राजेश ने हार नहीं मानी और लगातार डटकर सामना किया।

खुद घायल होने के बावजूद उन्होंने साथी मलकीत सिंह को भी संभाला। सभी नक्सली को घंटों की मशक्कत से बाद उन्होंने मार गिराया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

टेंपोट्रेक्स की टक्कर से बाइक सवार की मौत:गुढ़ागौड़जी में स्टेट हाईवे-37 पर हुआ हादसा

गुढ़ागौड़जी कस्बे के लीला की ढाणी क्षेत्र में शुक्रवार शाम स्टेट हाईवे-37 पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार