भोपालगढ़ (अनिल शर्मा) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में चल रही सत्ता संकल्प यात्रा सोमवार को भोपालगढ़ क्षेत्र में पहुंची,आसोप कस्बे में शुरू हुई यात्रा भोपालगढ़, रतकुड़ीया,साथिन होते हुए रियां सेठों की पहुंची,इससे पहले भोपालगढ़ में सांसद ने विशाल जन सभा को संबोधित किया और कहा की भोपालगढ़ क्षेत्र के किसानों ने लेवी आंदोलन में शहादत दी,उन्होंने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा की केंद्र में सत्ता का हिस्सा होते हुए भी सत्ता को छोड़कर आरएलपी ने सड़क पर बैठना मुनासिब समझा।सांसद ने कहा किसान आंदोलन का नेतृत्व पंजाब के किसानो ने किया परंतु सेना में अग्निपथ जैसी योजना का विरोध करके युवाओं का नेतृत्व हमने किया।

सर्व समाज को साथ लेकर आम आदमी की भूमिका स्थापित करेंगे सत्ता में
बेनीवाल ने कहा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सर्व समाज को साथ लेकर चल रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़कर भाजपा और कांग्रेस को करारा सबक सिखाया जाएगा।
पेपर लीक और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा
सांसद ने कहा राज्य का युवा पेपर लीक से परेशान है,हर भर्ती का पेपर आउट होने से युवाओं में हताशा है और संस्थागत भ्रष्टाचार से राजस्थान बदनाम हो रहा है जिसके लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है और भाजपा तथा कांग्रेस के गठबंधन से राजस्थान में अपराध बढ़े।उन्होंने कहा भाजपा भी विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम नजर आई।
व्यवस्था परिवर्तन है उद्देश्य
सांसद ने कहा राजस्थान में आरएलपी द्वारा निकाली जा रही सत्ता संकल्प यात्रा का प्रमुख उद्देश्य राजस्थान में व्यवस्था परिवर्तन करना है।
रोड़ शो में उमड़ा जन सैलाब
सांसद बेनीवाल के साथ भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग,खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल,मेड़ता विधायक इंदिरा देवी बावरी,अंतर्राष्ट्रीय रेशलर प्रिया मेघवाल ने रथ पर रोड़ शो किया और जगह जगह रोड़ का भव्य स्वागत हुआ,इससे पूर्व सांसद ने कुंभारा धुणा में दर्शन जगत कल्याण की कामना की।
इन्होंने भी किया संबोधित
स्थानीय भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग,खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल,बावड़ी प्रधान प्रतिनिधि राजूराम खोजा सहित कई नेताओ ने सभा को संबोधित किया।






