राजस्थान में शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को पांचवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया। रिजल्ट 97.47 प्रतिशत रहा। इसमें छात्राओं ने बाजी मारी है। छात्रों का परिणाम 97.29% जबकि छात्राओं का 97.66% रहा।
दोपहर 12:30 बजे जयपुर के शिक्षा संकुल में रिजल्ट घोषित किया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
परीक्षा में कुल 13 लाख 30 हजार 190 स्टूडेंट्स बैठे थे। इनमें से 12 लाख 96 हजार 495 स्टूडेंट्स पास हुए। रिजल्ट पिछले साल से 0.41% अधिक रहा। पिछले साल परिणाम 97. 06 प्रतिशत रहा था।
पांचवीं बोर्ड में किसी स्टूडेंट को फेल नहीं किया गया है। 33 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को फिर से एग्जाम देना होगा।

इस बार भी ग्रेड सिस्टम पांचवीं बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए इस बार भी ग्रेड सिस्टम लागू रहा। जो पांच कैटेगरी में है। इनमें ए, बी, सी, डी और ई ग्रेड दी गई।
ई ग्रेड को फिर से परीक्षा देनी होगी जिन स्टूडेंट्स को ई ग्रेड मिला है, उनको फिर से परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में पास नहीं होने पर भी अगली क्लास में प्रमोट कर दिया जाएगा। फेल वाले विषयों को फिर से पढ़ना होगा।
7 से 17 अप्रैल तक हुई थी परीक्षा पांचवीं बोर्ड की परीक्षा 7 से 17 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। बीकानेर का पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय हर साल 5वीं कक्षा की परीक्षा बोर्ड के पैटर्न पर कराता है। ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in और rajpsp.nic.in पर जाना होगा।
- इसके बाद कक्षा 5 राजस्थान बोर्ड रिजल्ट लिंक को क्लिक करें।
- राजस्थान शाला दर्पण पर कक्षा 5 के एडमिट कार्ड पर दिए रोल नंबर और जिले का विवरण या एप्लिकेशन नंबर या स्कूल एनआईसी-एसडी कोड/पीएसपी कोड सहित मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद शाला दर्पण प्राथमिक शिक्षा अधिगम कक्षा 5 राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 सब्मिट करके डाउनलोड करके प्रिंट निकाला जा सकता है।





