Poola Jada
Home » राजस्थान » वाहन चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:होटल के बाहर से चुराई थी इलेक्ट्रिक बाइक, आरोपियों पर 6 से अधिक मामले दर्ज

वाहन चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:होटल के बाहर से चुराई थी इलेक्ट्रिक बाइक, आरोपियों पर 6 से अधिक मामले दर्ज

चाकसू पुलिस ने दो वाहन चोरों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से एक चोरी की इलेक्ट्रिक बाइक बरामद की गई है।

थानाधिकारी मनोहरलाल मेघवाल ने बताया कि 17 मई को प्रदीप मीणा ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रदीप चाकसू बाईपास स्थित एक होटल पर खाना खाने रुके थे। उन्होंने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक चार्जिंग पर लगाई थी। जब वह होटल से बाहर आए तो बाइक गायब थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी गिराज चौधरी फागी के दतुली का रहने वाला है। दूसरा आरोपी विनोद गुर्जर चाकसू के छादेल का निवासी है।

पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद कर ली गई है।

थानाधिकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से 6 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य अपराधों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक