Home » राजस्थान » जयपुर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए जोन-13 में आम रास्ते से हटाए अतिक्रमण

जयपुर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए जोन-13 में आम रास्ते से हटाए अतिक्रमण

जयपुर(सुनील शर्मा) जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-13 में ग्राम बीलपुर में सरकारी आम रास्तें को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

महानिरीक्षक पुलिस कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया को जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम बीलपुर में सरकारी आम रास्तें पर कब्जा-अतिक्रमण कर करीब 200 मीटर लम्बाई तक अवैध रूप से बाउण्ड्रीवाल,मिट्टी की डोल बनाकर, कांटों की बाड़ व झाडियां लगाकर, सीमन्ट के पिल्लर गाड़कर,तारबंदी कर अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर आज जोन-13 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर सरकारी आम रास्तें को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन आदर्श चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-द्वितीय,प्रवर्तन अधिकारी जोन-13 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी