Home » राजस्थान » जयपुर-दिल्ली डबल डेकर 21 से 28 जुलाई तक रद्‌द रहेगी:दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा, 50 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित

जयपुर-दिल्ली डबल डेकर 21 से 28 जुलाई तक रद्‌द रहेगी:दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा, 50 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित

दिल्ली मंडल के दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग के चलते जुलाई माह में 50 से अधिक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान जयपुर से दिल्ली जाने वाली डबल डेकर 21 से 28 जुलाई तक रद्द रहेगी। सीपीआरओ शशि किरण ने बताया कि दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इस कारण अगले महीने 20 से 29 जुलाई के बीच ट्रेनें रद्द रहेंगी। कई ट्रेनें दिल्ली में ही रूट बदलकर चलाई जाएंगी। इस दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे की जयपुर के साथ अजमेर, बीकानेर और जोधपुर की दिल्ली से आने और जाने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

जयपुर से जुड़ी ये प्रमुख ट्रेनें रद्द 12215/16: दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय : 24, 26, 28 और 23, 25, 27 जुलाई। 12458/57 : बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर : 20 से 27 जुलाई। 22421/22 : दिल्ली सराय-जोधपुर : 21 से 28 व 21 से 29 जुलाई। 12464 : जोधपुर-दिल्ली सराय : 24 जुलाई। 22464/63 : बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर : 26 व 25, 27 जुलाई। 12985/86 : जयपुर-दिल्ली डबल डेकर : 21 से 28 जुलाई। 14713/14 : सीकर-दिल्ली सराय-सीकर : 25 जुलाई। 19337/38 : इंदौर-दिल्ली सराय-इंदौर : 20, 27 व 21, 28 जुलाई। 20913/14 : राजकोट-दिल्ली सराय-राजकोट : 24 व 25 जुलाई। 20937/38 : पोरबंदर-दिल्ली सराय-पाेरबंदर : 22, 26 व 24, 28 जुलाई। 20983/84 : भुज-दिल्ली सराय-भुज : 25 व 26 जुलाई। 22481 : जोधपुर-दिल्ली सराय-जोधपुर : 20 से 27 व 21 से 28 जुलाई। 22985/86 : उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी : 27 जुलाई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास

*सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास* *न्यूज