Home » राजस्थान » करौली के सपोटरा जिले के पटवारी दीपक कुमार जैमनी को 17 हजार रुपये लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

करौली के सपोटरा जिले के पटवारी दीपक कुमार जैमनी को 17 हजार रुपये लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

जयपुर(सुनील शर्मा) एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी करौली ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये श्री दीपक कुमार जैमनी पटवारी पटवार हल्का महाराजपुरा उपतहसील करणपुर तहसील सपोटरा जिला करौली द्वारा परिवादी से उसकी माता जी की के ग्राम गोटा स्थित खातेदारी भूमि की पत्थरगढी हेतु गठित टीम के सदस्यों के नाम से स्वयं के लिये 17000 रूपयों की रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा था।उक्त मांग के अनुसरण में रिश्वती राशि 17 हजार रूपये आज दिनांक 03.06.2025 को परिवादी को कस्वा कैला देवी स्थित सरकारी विद्यालय के सामने बुलाकर प्राप्त करना एवं प्राप्त की गई 17 हजार रुपये की राशि उसके कब्जे से बरामद होने पर रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ.रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी चौकी करौली को एक शिकायत इस आशय कि मिली कि परिवादी से उसकी माता की वाके ग्राम गोटा स्थित खातेदारी भूमि की पत्थरगढ़ी हेतु गठित टीम के सदस्यों के नाम से स्वयं के लिये 25 हजार रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर एसीबी भरतपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरविजन में जगदीश भारद्वाज पुलिस निरीक्षक एसीबी करौली द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये दीपक कुमार जैमनी पटवारी,पटवार हल्का महाराजपुरा उप तहसील करणपुर तहसील सपोटरा जिला करौली को परिवादी से 17 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है।ए.सी.बी.द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास

*सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास* *न्यूज