Home » राजस्थान » जयपुर में किडनैप कर नाबालिग लड़की से रेप:परिचित ने मिलने के बहाने धोखे से बुलाया, दोस्तों की मदद से किया किडनैप

जयपुर में किडनैप कर नाबालिग लड़की से रेप:परिचित ने मिलने के बहाने धोखे से बुलाया, दोस्तों की मदद से किया किडनैप

जयपुर में किडनैप कर एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने धोखे से आरोपी परिचित ने नाबालिग को बुलाया था। दोस्तों की मदद से किडनैप कर नाबालिग के साथ आरोपी ने रेप किया। मुहाना थाने में नाबालिग पीड़िता ने आरोपी व उसके दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच ACP (मानसरोवर) आदित्य काकड़े कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- मुहाना की रहने वाली 16 साल की लड़की ने परिचित सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि परिचित होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत होती रहती थी। 30 मई को आरोपी ने मिलने के बहाने उसे धोखे से घर के पास बुलाया। मिलने आने पर अपने दोस्तों की मदद से नाबालिग लड़का का किडनैप कर ले गया।

किडनैप कर ले जाकर आरोपी परिचित ने नाबालिग के साथ रेप किया। डरा-धमकाकर उसको छोड़कर आरोपी फरार हो गए। हिम्मत करके नाबालिग पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद मुहाना थाने में नाबालिग पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS