Home » राजस्थान » जयपुर में दोस्तों ने किया विवाहिता से गैंगरेप:नोट्स देने के बहाने बुलाया, कोल्ड ड्रिंक में पिलाया नशा

जयपुर में दोस्तों ने किया विवाहिता से गैंगरेप:नोट्स देने के बहाने बुलाया, कोल्ड ड्रिंक में पिलाया नशा

जयपुर में दो दोस्तों के एक विवाहिता से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। नोट्स देने के बहाने धोखे से बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर विवाहिता को पिलाया गया। बेहोशी की हालत में आरोपियों ने उसके साथ रेप कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मुरलीपुरा थाने में पीड़ित विवाहिता ने गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच ACP (झोटवाड़ा) सुरेन्द्र सिंह राणावत कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- मुरलीपुरा की रहने वाली 25 साल की विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी के दौरान उसकी आरोपियों से जान-पहचान हुई थी। साथ पढ़ने के कारण दोनों आरोपी उसके दोस्त बनने पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि जरुरी नोट्स देने के बहाने आरोपियों ने उसे मिलने बुलाया। मिलने जाने पर धोखे से विवाहिता को अपने घर ले गए।

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर विवाहिता को पिला दिया। बेहोशी की हालत में दोनों आरोपी दोस्तों ने उसके साथ रेप किया। होश आने पर विरोध करने पर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मुरलीपुरा थाने में पीड़ित विवाहिता ने दोनों आरोपी दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने शिकायत पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

“बल्लूपुरा में इकोलॉजिकल जोन पर निर्माण का विवाद, अवैध वेयरहाउस पर उठे सवाल”

इकोलॉजिकल जोन में अवैध वेयरहाउस निर्माण चर्चा में, नियमों की अनदेखी के आरोप न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। राजधानी