Home » राजस्थान » कलेक्टर टीना डाबी ने लगाई झाड़ू, व्यापारियों से भी लगवाई:3 टीमों ने चार घंटे की सफाई; अपील की- बाड़मेर को साफ-सुथरा रखें

कलेक्टर टीना डाबी ने लगाई झाड़ू, व्यापारियों से भी लगवाई:3 टीमों ने चार घंटे की सफाई; अपील की- बाड़मेर को साफ-सुथरा रखें

बाड़मेर जिला कलेक्टर ने टीबा डाबी ने नवो बाड़मेर अभियान के तहत शनिवार को शहर में झाड़ू लगाई। कलेक्टर ने फावड़े से गंदगी भी उठाई। सड़कों पर फैले गुटखे के पाउच इकट्‌ठे किए। करीब चार घंटे तक चले सफाई अभियान में तीन टीमों ने श्रमदान किया।

इनमें एनसीसी कैडेट्स, तनोट डिफेंस एकेडमी, मरू गूंज संस्थान, कैमिस्ट एसोसिएशन शामिल रहे। कलेक्टर की अपील पर दुकानदारों ने भी अपनी-अपनी दुकानों के बाहर झाड़ू लगाई-सफाई की और हमेशा सफाई रखने का वादा किया।

कलेक्टर ने नवो बाड़मेर अभियान के तहत चलाया सफाई अभियान।
कलेक्टर ने नवो बाड़मेर अभियान के तहत चलाया सफाई अभियान।

चौहटन सर्किल से सुभाष चौक तक सफाई

अभियान के पहले दिन शनिवार को चौहटन सर्किल से एचपी पेट्रोल पंप सुभाष चौक तक सफाई की गई। यहां आईएएस रवि कुमार के निर्देशन में तनोट डिफेंस एकेडमी और मरु गूंज संस्थान बाड़मेर ने साफ-सफाई का जिम्मा संभाला।

दूसरी टीम ने सुभाष चौक से रेलवे स्टेशन तक सफाई की। यहां कॉलेज एनसीसी कैडेट्स ने सफाई की। रेलवे स्टेशन से पीडब्लूडी डाक बंगला विवेकानंद सर्किल तक एसडीएम विरमाराम के निर्देशन में कैमिस्ट एसोसिएशन बाड़मेर ने सफाई कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सफाई अभियान में नगर परिषद के सफाई कर्मी भी साथ रहे।

तीन टीामें ने करीब चार घंटे चलाया सफाई अभियान।
तीन टीामें ने करीब चार घंटे चलाया सफाई अभियान।

सुबह 7 बजे झाड़ू लेकर निकलीं कलेक्टर

सफाई अभियान में कलेक्टर टीना डाबी सुबह करीब 7 बजे अहिंसा सर्किल पहुंचीं। खुद झाड़ू और फावड़ा लेकर सफाई अभियान में जुटीं। जिला परिषद सीईओ आईएएस रवि कुमार, एसडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत, एसडीएम वीरमाराम, अतिरिक्त विकास अधिकारी ओंकारदान सहित प्रशासनिक अधिकारी भी उनके साथ सफाई में जुटे।

कलेक्टर ने अहिंसा सर्किल पर किसान छात्रावास के आगे दुकानदार को साफ-सफाई रखने की अपील की और दुकानदारों से भी झाड़ू लगवाई।

एनसीसी केडेट्स, संस्थान और कैमिस्ट एसोसिएशन ने किया श्रमदान।
एनसीसी केडेट्स, संस्थान और कैमिस्ट एसोसिएशन ने किया श्रमदान।

नवो बाड़मेर अभियान

बाड़मेर की जिला कलेक्टर नियुक्त किए जाने के बाद से ही टीना डाबी नवो बाड़मेर अभियान चला रही हैं। इसके तहत सफाई अभियान, मरु उड़ान अलग-अलग प्रोग्राम शुरू किए गए। जिसमें विकलांगों के लिए सर्टिफिकेट, महिलाओं के लिए रोजगार के लिए सहित प्रोग्राम किए थे। इस कड़ी में शनिवार को सफाई की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS